JMM कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज राजभवन में झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में और तीसरी बार शपथ ग्रहण की .राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को पद की शपथ दिलाई.पहले खबर आ रही थी हेमंत सोरेन 7 जुलाई को शपथ लेंगे फिर जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने फैसला किया कि हेमंत सोरेन आज (4july) को शपथ लेंगे. जैसा की पता है चंपई सोरेन ने 3 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के दौरान जेएमएम नेता चंपाई सोरेन,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुबोधकांत सहाय, बनंना गुप्ता,इरफान अंसारी के अलावा इंडी गठबंधन के कई नेता मौजूद थे। गांडेय की विधायक हेमंत सोरेन की पत्नी भी शामिल थी.




