मोराबादी में कर रहे आंदोलन सहायक पुलिसकर्मियों को पुलिस बल ने राजभवन जाने से रोका,ड्यूट परमानेंट करने की मांग.

0
morabadi

रांची के मोराबादी मैदान में बीते 2 जुलाई सहायक पुलिस के जवानों का आंदोलन चल रहा है.लगातार बारिस होने के बाद भी अनेक जिलों से आए सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी मैदान में टेंट बना कर आंदोलन कर रहे हैं.अपनी मांगों के समर्थन में सहायक पुलिसकर्मी लगातार आंदोलन कर रहे हैं.आंदोलन में सहायक पुलिसकर्मियों में कई महिलाएं भी शामिल हैं, जो अपने छोटे-छोटे बच्चों को साथ में रख कर सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन कर रहे है.आंदोलन को देखते हुए मोरहाबादी मैदान पुलिस बल को भी तैनात किया गया है.आप को बता दे की सहायक पुलिसकर्मियों की मांगो को पूरा न होने पर आंदोलन में है. सहायक पुलिसकर्मियों का कहना है की पिछले सात वर्षों से 10 हजार रुपए के मासिक में नौकरी कर रहे हैं. 10 हजार रुपये में परिवार का पालन पोषण नही हो पता है.उनकी मांग है की उनकी वेतन बढ़ाया जाये.और उनकी सेवा को पुलिस सेवा में समायोजित किया जाए.जो की परमानेंट उनका कहना है की पूर्व की सरकार ने आश्वासन दिया था कि तीन साल ड्यूटी करने के बाद उन्हें परमानेंट कर दिया जाएगा. लेकिन इस संबंध में सरकार नेअभी तक कुछ नही किया है इसलिए हार कर वो लोग आंदोलन कर रहे है.वही आज (4july) को सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी मैदान से निकल कर राजभवन घेराव के लिए निकले थे. लेकिन भारी सुरक्षा के बीच उन्हें मोरहाबादी मैदान में ही रोक दिया गया है. उन्हें मोराबादी मैदान से बाहर निकलने नही दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here