जैसा की पता है अंबानी फैमिली में एक शादी होने वाली है मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाले है.इस बीच मुकेश अम्बानी आज (4JULY) को दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी से उनके आवास जाकर मुलाकात किये और अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड दिए.शादी का समारोह मुंबई के अंबानी निवास, एंटीलिया में जश्न 3 जुलाई से शुरू हो चुका है. इस मौके पर मुकेश अंबानी सभी बड़ी शख्सियतों को खुद जाकर शादी का निमंत्रण दे रहे हैं. इस शादी समारोह में देश-विदेश के कई महत्वपूर्ण व्यक्ति शिरकत करने वाले है साथ ही विवाह में देशभर के प्रतिष्ठित लोग और जानी-मानी हस्तियां उपस्थिति होंगे.जश्न में बॉलीवुड, राजनीति, व्यवसाय और खेल जगत की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने वाले है.




