हेमन्त सरकार : कोई बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन से वंचित नहीं, रिपोर्ट समर्पित करने के आदेश

0

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 झारखंड सरकार द्वारा इस योजना प्रदेश के वृद्ध नागरिकों की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड के 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को सरकार द्वारा पेंशन प्रदान की जाएगी। यह पेंशन की राशि ₹1000 प्रतिमाह होगी। वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 का लाभ केवल असहाय वृद्ध नागरिक ही उठा सकते हैं।महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्ष की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की. निर्देश दिया कि सभी जिले यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में कोई भी बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन से वंचित नहीं है. इस संदर्भ में 30 जून तक वे अपनी रिपोर्ट सरकार को समर्पित करें. मुख्यमंत्री ने कहा उपायुक्त अपने स्तर पर जांच कराएं, ताकि इसे रोकने की दिशा में आवश्यक कदम उठाया जा सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here