रांची :राज्य के बेरोजगार युवाओं / युवतियों को निजी क्षेत्र में नियोजित करने के उद्देश्य से सात नवम्बर को निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखण्ड रांची के तत्वावधान में अवर प्रादेशिका नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर राँची द्वारा अवर प्रादेशिका नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर सर्कुलर रोड राँची में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का समय पूर्वाहन 10:00 बजे से 04:00 बजे तक रहेगा . बता दें की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले 31 अक्टूबर मंगलवार को ही पलामू में स्थानीय पुलिस स्टेडियम में प्रस्तावित रोजगार मेला में 541 महिला सहित 5132 बेरोजगारों को विभिन्न सेक्टरों में नौकरी का आफर लेटर प्रदान किया था। अब इस बार भी मंगलवार को 1000 लोगों को रोजगार देने जा रहे हैं . गौरतलब है की रोजगार मेला में भाग लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी(पुरुष/महिला) झारखण्ड के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। रिक्ति निजी क्षेत्र से संबंधित है इसलिए रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती के लिए सीधे नियोजक उत्तरदायी है।यदि वे पूर्व में निबंधित नहीं है तो रोजगार मेला से पूर्व अपना निबंधन अपने स्थानीय नियोजनालय में जाकर या https://rojgar.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।मेला में अभ्यर्थी अपने साथ Resume/CV, सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड पासपोर्ट साईज फोटो एवं नियोजनालय / NCS निबंधन कार्ड के साथ भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।मेला में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का भत्ता देय नहीं है।



