रांची : राज्य सरकार उत्तराखंड के निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल हादसे से सुरक्षित निकाले गए झारखंड के सभी 15 श्रमिकों को रोजगार और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात करने आए इन श्रमिकों के साथ बातचीत के दौरान यह घोषणा की।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी 15 श्रमिकों को 1 करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक राशि की विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया है. सीएम ने कहा ”खुशी है आप सभी उत्तराखण्ड हादसे से जीतकर झारखण्ड वापस आये हैं। पूरा देश आप सभी के लिए प्रार्थना कर रहा था।आप सभी को राज्य सरकार की रोजगारपरक एवं अन्य योजनाओं से जोड़ जाएगा। इसका निर्देश मैंने अधिकारियों को दे दिया है। मैं खुद इसकी जानकारी लेता रहूँगा।राज्य के सभी वर्गों और श्रमिक भाइयों-बहनों की सुरक्षा तथा कल्याण के लिए सरकार काम कर रही है। आप सदा खुश रहें। आपको उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार!मैं स्वयं आपके रोजगार और आपको दी जानेवाली योजनाओं की मॉनिटरिंग करूंगा.”झारखण्ड के 15 श्रमिकों में विश्वजीत कुमार वर्मा (गिरिडीह), सुबोध कुमार वर्मा (गिरिडीह), अनिल बेदिया (रांची), राजेंद्र वेदिया (रांची), सुकराम बेदिया (रांची), टिंकू सरदार (पूर्वी सिंहभूम), गुणधार नायक (पूर्वी सिंहभूम), रंजीत लोहार (पूर्वी सिंहभूम), रविंद्र नायक (पूर्वी सिंहभूम), समीर नायक (पूर्वी सिंहभूम), भुक्तु मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम), महादेव नायक (पश्चिमी सिंहभूम), चमरा उरांव (खूंटी), विजय होरो (खूंटी), गणपति होरो (खूंटी), विजय होरो (खूंटी), गणपति होरो (खूंटी) शामिल हैं.



