तमिलनाडु पुलिस ने डिंडीगुल में एक सरकारी कर्मचारी से कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी अंकित तिवारी को 8 KM तक पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। मदुरै स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत अंकित तिवारी को राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी ने गिरफ्तार कर लिया और 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।तमिलनाडु सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (DVAC) के अधिकारियों द्वारा ED अधिकारी अंकित तिवारी से जुड़े मामले के संबंध में तलाशी के बाद मदुरै में ED उप-जोनल कार्यालय के सुरक्षा अधिकारियों ने कार्यालय पर ताला लगा दिया। अंकित तिवारी को कल डिंडीगुल में एक डॉक्टर से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था। छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ जवानों को कार्यालय के बाहर तैनात किया गया। डीवीएसी को रिश्वत मामले में ईडी के अन्य अधिकारियों की मिलीभगत होने का शक है।ED अधिकारी अंकित तिवारी को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए जाने पर तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष केएस अलागिरी ने कहा, “तमिलनाडु पुलिस को मिली जानकारी और शिकायत के आधार पर वे प्रवर्तन विभाग के कार्यालय में जांच करने गए थे। अगर वह निर्दोष थे तो उनका सामना कर सकते थे और उस समय भाग क्यों गए?”तमिलनाडु DVAC ने कहा”यह स्पष्ट करने के लिए जांच की जा रही है कि क्या उसने इस कार्यप्रणाली को अपनाकर किसी अन्य अधिकारी को ब्लैकमेल/धमकी दी थी और प्रवर्तन निदेशालय के नाम पर करोड़ों रुपये एकत्र किए थे.”



