रांची : वर्ष 2018 में भारत बंद के दौरान ST/SC विद्यार्थियों पर किए गए मुकदमे को वापस लेने के निर्णय को लेकर गुरुवार को आवासीय कार्यालय में आभार जताने पहुंचे नौजवानों को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि जब हमारी सरकार आई थी उस वक्त जेपीएससी और जेएसएससी की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क काफी ज्यादा होता था। हमारी सरकार ने इसे कम करने का काम किया। अब सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन शुल्क को पूरी तरह से माफ करने जा रही है। इसे लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा। सीएमके इसी बयान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा हेमंत सोरेन प्रतियोगी परीक्षा का शुल्क माफ करने का ढिंढोरा पीट रहे हैं लेकिन झारखंड में जब प्रतियोगी परीक्षा ही नहीं होगी, तो शुल्क कहां से लगेगा?हेमंत जी, एक बार आपने युवाओं को झांसे में ले लिया है लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढती!
आपने चार साल डींग हांकने में बीता दिया, अब झारखंड का युवा आपसे पूछेगा :
- नियुक्ति नियमावली कब बनेगी?
- पारदर्शी प्रतियोगी परीक्षा कब होगी?
- 5 लाख लोगों को नौकरी कब मिलेगा?
- बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा?
- JPSC को JMM के पारिवारिक लोगों से मुक्ति कब मिलेगा?



