चाईबासा पुलिस और झारखण्ड Crpf की टीम को भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टोंटो के हुसीपी गांव से 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।चाईबासा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित भाकपा (माओ) के 03 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। साथ ही उनके निशानदेही पर पुलिस को लक्षित करने के उद्देश्य से छुपा कर रखे गए IED बनाने का सामान/उपकरण, डेटोनेटर, तीर बम बनाने से संबंधित किताब,नक्सली साहित्य, नक्सली पत्र, खर्च किए गए आय-व्यय से संबंधित कागजात एवं दैनिक उपयोग के अन्य सामग्री ईत्यादि को बरामद किया गया।



