सीएम के निर्देश पर दुर्गा पूजा से पहले मुख्य मार्गों को किया जा रहा दुरुस्त

0
road

झारखण्ड : भारी बारिश और लगातार जलभराव से राज्य के अधिकांश मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं।राजधानी रांची में 50 से अधिक छोटी-बड़ी सड़कें दुरुस्त की जा रही हैं। साधारण मरम्मत कार्य गड्ढे से लेकर सड़कों की सरफेसिंग दुरुस्त करना, गुणवत्ता मे सुधार और आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण तक करने का निर्देश दिया गया है।पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने विभागीय अभियंताओं और जिलों के कार्यपालक अभियंताओं को साफ निर्देश दिया है कि जहां भी सड़कें बारिश से टूटी या खराब हुई हैं, वह तत्काल दुरुस्त कीजाएं।विभाग ने लक्ष्य तय किया है कि दुर्गा पूजा से पहले मुख्य मार्गों को दुरुस्त कर दिया जाए।अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि त्योहारों से पहले सड़कों को दुरुस्त करें।ग्रामीण सड़कों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभाग के मुताबिक, कई जगहों पर पैचवर्क, गड्डा भराई और डामर बिछाए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here