रांची: प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार (23 सितंबर, 2025) को झारखंड के रांची जिले में हुए एक भूमि घोटाले की मनी लॉन्ड्रिंग जाँच के सिलसिले में नौ स्थानों – दिल्ली में तीन और रांची में छह – पर छापेमारी की।कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड के सुखदेव नगर, कडरू, बरियातू और अशोक नगर सहित अन्य इलाकों में छापेमारी की गई। जिन ठिकानों पर कार्रवाई हुई है, वे जमीन कारोबारी और बिल्डरों से संबंधित बताए जा रहे हैं।ईडी की यह कार्रवाई रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत चामा मौजा में सामने आए जमीन घोटाले से जुड़ी है। यहां आदिवासी प्रकृति की जमीन को कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज बनाकर ‘जेनरल प्लॉट’ दिखाया गया और बाद में उसकी खरीद-बिक्री की गई। मामले में जमीन माफिया कमलेश कुमार सिंह और कांके रिसॉर्ट के मालिक बीके सिंह सहित कई आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनके और इनसे जुड़े लोगों के ठिकाने पर ईडी छापेमारी कर रही है।




