आज से भारी बारिश का अनुमान, रांची समेत 17 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

0

रांची: झारखंड में 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच कई जगहों पर भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए रांची समेत राज्य के 17 जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, सिमडेगा और रांची जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने वज्रपात की चेतावनी के साथ जिले के लोगों को मौसम साफ होने तक सतर्क व सचेत रहने की सलाह दी है.मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मॉनसून सामान्य से छह दिन पहले यानी 08 जुलाई को यानी 2 जुलाई को ही पूरे देश में छा गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है. पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग इलाकों में रिकॉर्ड किया गया।सबसे अधिक बारिश गोड्डा के पत्थरगामा में 46.2 मिमी रिकार्ड की गयी है. अधिकतम तापमान चाईबासा जिले में 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान रांची में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश हुई है. 1 जून से 1 जुलाई तक राज्य में 206.5 मिमी की जगह सिर्फ 119 मिमी बारिश हुई. दुमका, गढ़वा, पलामू और सिमडेगा ही ऐसे चार जिले हैं जहां मानसूनी बारिश सामान्य के करीब है।बाकी सभी 20 जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here