JBKSS के अध्यक्ष की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई अब 18 जून को

0
jayram mahto

रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायामुक्त अमित शेखर की अदालत में आज JBKSS के अध्यक्ष जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 जून निर्धारित की गई है। बता दें कि 2022 में विधानसभा घेराव के दौरान जयराम महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले में वारंट भी जारी किया गया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने इस साल 1 मई को पुलिस बोकारो भी पहुँची थी। उस वक्त वे किसी तरह गिरफ्तारी से बच निकले थे। उनके वकील ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जिस पर आज सुनवाई हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here