राज्य मंत्रिमंडल और कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से आलमगीर आलम ने दिया इस्तीफा

0
Alamgir aalam

झारखंड: जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है.कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि आलम ने कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर अपने इस्तीफे की एक प्रति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी भेजी है।आलम ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में कहा, ‘मैं झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा देता हूं। मुझे सीएलपी नेता के रूप में काम करने और सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी रहूंगा।’आलम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 15 मई को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।आलम ने सोमवार रात को इस्तीफा दिया था, जबकि सोरेन ने पिछले सप्ताह कांग्रेस नेता के सभी चार विभागों को वापस ले लिया था, जिनमें संसदीय मामले, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज शामिल हैं।चारों विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री के पास हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here