झारखंड उच्च न्यायालय में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के 3 केस की सुनवाई हुई के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा ”मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी गोड्डा लोकसभा के आम लोगों के विकास के लिए मेरी लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी है। आज संयोग से झारखंड उच्च न्यायालय में मेरे 3 केस की सुनवाई हुई :
१. चान्दन नदी देवघर से निकलती है,बॉंका बिहार में इस पर डैम बना,1962 के पानी बँटवारा में गोड्डा के लगभग 25 हज़ार हेक्टेयर में यहाँ से किसानों को पानी मिलना था,धरती पुत्र पैसे उगाही में मस्त,मैं किसानों के हित में उच्च न्यायालय के शरण में बिहार सरकार को अब पानी देना पड़ेगा व झारखंड सरकार को पानी लेना पड़ेगा।
२. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिए देवघर के एम्स में झारखंड सरकार ना पानी,ना बिजली,ना रोड,ना सुरक्षा,ना फ़ायर ब्रिगेड की सुविधा दे रही है,उच्च न्यायालय ने तीन दिन का वक़्त दिया है।
३. जसीडीह स्टेशन में दूसरा रास्ता संथाली गॉंव की तरफ़ खोलने के लिए केन्द्र सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने 4 साल पहले 70 करोड़ रुपए दिए,7 एकड़ ज़मीन देने में राज्य सरकार 500 करोड़ माँग रही है,इतना मंहगा ज़मीन तो लंदन में भी नहीं है,जसीडीह स्टेशन का नाम पहले बैद्यनाथ धाम था,राज्य सरकार को कोई लेना देना नहीं,५ करोड़ लोग देवघर इस स्टेशन से आते हैं।
राज्य सरकार को आज कोर्ट ने क़ानून समझाकर एक जन प्रतिनिधि को विकास में रोड़ा नहीं अटकाने का सुझाव दिया ।लड़ाई जारीरहेगी,गिट्टी,बालू,दारू,कोयला,ट्रांसफ़र पोस्टिंग,दलाली,झूठे केस तथा सोने से फ़ुरसत मिले तो जनता का सोचिए।



