रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

0

दिल्ली से छत्तीसगढ़ की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ जाने के क्रम में आज भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda का आगमन रांची एयरपोर्ट पर हुआ, जहां भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत व अभिनंदन किया. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए जशपुर जाने के क्रम में JP Nadda आज रांची पहुंचे।मरांडी ने कहा ”हमें पूर्ण विश्वास है, आपके मार्गदर्शन में निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस के भ्रष्टाचार एवं कुशासन मुक्ति दिलाएगी l ” एयरपोर्ट पर इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक प्रकाश ,रांची सांसद संजय सेठ सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व सांसदगण उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here