चेक बाउंस मामले में हुई सुनवाई,अमीषा पटेल शिकायतकर्ता को 2.75 करोड़ देने के लिए तैयार

0

रांची सिविल कोर्ट के JMFC (ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फ़र्स्ट क्लास) दिग्विजय नाथ शुक्ला की कोर्ट चेक बाउंस मामले में आज सुनवाई हुई.मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह से समझौता करने के लिए तैयार हो गई है। इसलिए न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला की कोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने वर्तमान में अभिनेत्री को राहत दे दी है। समझौते के आधार पर दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपए प्रार्थी अजय सिंह को देने की पेशकश की है. शिकायतकर्ता के वकील बिजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने कहा कि कागज पर हस्ताक्षर कर भेजने से नहीं, बल्कि यहां उपस्थित होकर बताना होगा। कल गुरुवार को अभिनेत्री को कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि इससे पहले भी हाजिर होने के निर्देश जारी किए गए थे लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए कोर्ट में वे उपस्थित नहीं हो पाईं.5 मार्च मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट ने अमीषा और उनके पार्टनर कुणाल ग्रूमर का सशरीर पेश होकर बयान दर्ज कराने को कहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here