Ranchi : साहिबगंज से आजसू नेता एमटी राजा का आज झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत किया गया।मौके पर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा ”झारखण्ड के जन नेता हेमन्त को षड्यंत्र के तहत परेशान करने वाले विपक्ष की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।न झारखण्ड झुका है, न झारखण्डी झुकेगा।हर हाथ तीर-कमान थामेगा, झामुमो का कारवां बढ़ता जायेगा”.इस दौरान कल्पना सोरेन ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि जो लोग दिल्ली में बैठे हैं, उनके पास दिल नहीं है। वे आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक को कीड़े-मकोड़े समझते हैं और वे उनके साथ कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने सवाल किया कि हेमंत सोरेन का अपराध क्या था?कल्पना के साथ मंच पर खड़े जेएमएम ने नेताओं ने नारेबाजी ‘जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा’ करना शुरू कर दिया।



