हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को पुलिस ने किया डिटेन

0
Manish Jaiswal

हजारीबाग : मुहर्रम को लेकर शहर में धारा 163 (निषेधाज्ञ ) लगा हुआ है. इसी बीच हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को सीकरी थाना की पुलिस ने डिटेन कर लिया जब वे केरेडारी प्रखंड के बेलतू गांव जाने की कोशिश कर रहे थे प्रशासन ने वर्त्मा में क्षेत्र में लागू धारा का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से मना किया।स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा हिरासत में लेकर थाना परिसर में नजरबंद कर दिया गया।बता दे कि दिनांक 04/07/2025 से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत दिनांक 04/07/2025 से 08/07/2025 तक सम्पूर्ण सदर अनुमण्डल क्षेत्रान्तर्गत निषेधाज्ञा लागू है। वर्त्तमान में प्राप्त सूचनानुसार केरेडारी थाना अन्तर्गत ग्राम बेलतु में दो समुदायों के बीच आपसी तनाव को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत थाना केरेडारी अन्तर्गत ग्राम बेलतु में निषेधाज्ञा लागू है, ताकि किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here