देवघर एवं दुमका ज़िला प्रशासन के साथ मंत्री सुदिव्य सोनू ने की श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक

0
Minister Sudivya Sonu

देवघर: श्रावणी मेला प्रारंभ होने में अब केवल 4 दिन शेष हैं.पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आज देवघर एवं दुमका ज़िला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के साथ श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।ज़िला प्रशासन को निर्देश दिया कि मेडिकल टीम, NDRF, AIIMS टीम एवं पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय के साथ श्रावणी मेला शुरू होने के पूर्व एक मॉक ड्रिल आयोजित करें, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समुचित समीक्षा की जा सके। मंत्री ने कहा मेला की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और हमें पूर्ण विश्वास है कि बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और श्रद्धामय वातावरण मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here