देवघर:श्रावणी मेला को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी कल दिनांक 8 तारीख समय 12:00 बजे देवघर में अहम बैठक लेंगे. देवघर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर कल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे ।बैठक में स्वास्थ्य विभाग देवघर और देवघर जिला प्रशासन के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे.श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए विस्तृत चर्चा होगी , भीड़ प्रबंधन, आपात चिकित्सा सेवा और एम्बुलेंस की तैनाती पर निर्णय लिया जाएगा
मंत्री स्वयं व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे.




