रांची के चान्हो में आज मुहर्रम के मौके पर अकीदतमंदों का कारवां हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करने सड़कों पर निकला . सेंट्रल मुहर्रम कमिटी चान्हो के द्वारा आयोजित मेले का उदघाटन कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया.मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा आज के दिन को पवित्र महीने के तौर पर देखा जाता है . वहीं मुहर्रम का दिन त्याग , बलिदान और संघर्ष की याद भी दिलाता है . तानाशाह के सामने कभी नहीं झुकेंगे , ये शहादत का संदेश है . मौत कबूल होगा पर तानाशाह की गुलामी नहीं , इस बात को हमेशा जेहन में रखना है . इस्लाम धर्म प्रेम , भाईचारगी , सामाजिक एकता का पैगाम देता है . देश में तानाशाही शक्तियों के खिलाफ एकजुट हो कर लड़ाई लड़ते रहेंगे . रातू सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा लगा .




