हजारीबाग: पति ने दहेज को लेकर गर्भवती पत्नी को मारी गोली,पति गिरफ्तार, ससुर,सास और देवर फरार

0

हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना अंतर्गत नापो खुर्द गांव में शशि कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय गर्भवती पत्नी पूजा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। दहेज के रूप में नकदी की मांग को पूरा नहीं करने पर मंगलवार की रात घटना को अंजाम दिया गया.बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि उन्होंने पूजा कुमारी के पति शशि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मृतक महिला पूजा के रिश्तेदारों ने कहा कि उनकी शादी इसी साल 15 जून को हुई थी जिसके बाद शशि और उसके माता-पिता ने छह लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि पूजा मंगलवार रात गांव में पूजा पंडाल देखने गई थी. घर लौटने के बाद दोनों में झगड़ा होने लगा. जल्द ही शशि ने एक देशी पिस्तौल निकाली और अपनी पत्नी पर गोली चला दी, जिसके पेट में गोली लगी थी.पूजा तीन महीने की गर्भवती थी. पूजा की मौके पर ही मौत हो गई.इस वारदात को लेकर पूजा के पिता रिंकू साव द्वारा एफआईआर दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने उसके पति शशि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में ससुर बिदेश साव, सास हीरा देवी, देवर बिक्रम कुमार एवं एक अन्य को नामजद किया गया है. ये सारे लोग फरार हैं.पूजा का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुँचते ही इस वारदात से गुस्साये ग्रामीणों ने पूजा का शव उसकी ससुराल के आंगन में ही दफना दिया और वहां पक्का कब्र बना दिया. ग्रामीणों ने घर का सारा सामान बाहर निकालकर उसमें आग लगा दी.

घटना स्थल से एक खाली गोली भी मिली है. तब तक पूजा के रिश्तेदारों ने शशि के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी और घर के कुछ सामान में आग लगा दी. पुलिस हरकत में आई और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर आंदोलनकारियों को शांत कराया। बाद में शशि को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है और खाली गोली बरामद की है.शशि अपनी पत्नी पूजा को जानबूझकर गोली मारने की बात से इनकार करता रहा है. उसने कहा कि उसके एक मित्र ने रिवाल्वर रखने के लिए दिया था, जिससे गलती से गोली चल गई. हालांकि बाद में उसने स्वीकार कर लिया कि उसने पूजा को गोली मारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here