हजारीबाग :आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपादित कराने से सम्बन्धित तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित किया गया। इस मौके पर वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों को चिन्हितीकरण कार्य में वर्तमान स्थितियों के मद्देनजर निर्णय लेते हुए सूची को अंतिम रूप देने पर बल दिया गया। सम्बन्धित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से स्थानीय स्थिति परिस्थितियों का समुचित एवं व्यवहारिक आकलन कर अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी के संयुक्त हस्ताक्षर से जल्द प्रतिवेदन भेजने का निदेश दिया गया। सूची तैयार करने में लापरवाही न बरतने पुराने रिपोर्ट की कॉपी के बजाय वर्तमान हालात का अध्ययन को आधार बनाकर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया।



