धनबाद में कोयला कारोबारियों के 15 ठिकानों पर IT की छापेमारी

0

Dhanbad: धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के 15 ठिकानों पर आयकर विभाग ने बुधवार की सुबह एक साथ छापेमारी की। इनमें कोयला और होटल कारोबार से जुड़े दीपक पोद्दार और अनिल गोयल के साथ सुरेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल के यहां आयकर विभाग कार्रवाई कर रही है।इसमें सभी कोयला कारोबारी हैं।छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. सूत्रों की माने तो इस छापेमारी में बिहार और झारखंड की आयकर विभाग की टीम शामिल है. आयकर विभाग की टीम करीब 15 से 20 की संख्या में कोयला कारोबारी के यहां पहुंची है. आईटी की टीम दस्तावेज खंगालने के साथ साथ सभी कोयला कारोबारी से पूछताछ की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here