हजारीबाग : रामनवमी 2026 के अवसर पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने हेतु डीसी शशि प्रकाश सिंह द्वारा मुख्य प्रशासनिक मंच से पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के साथ संयुक्त रूप से संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जुलूस की समुचित निगरानी करते हुए सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं संपूर्ण संचालन व्यवस्था का बेहतर संचालन किया गया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि शोभा यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।




