रांची: केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ की पहल पर मोराबादी में ₹65 करोड रुपए की लागत से World Class Library का निर्माण अंतिम चरण में है। आज उपरोक्त निर्माण कार्य का निरीक्षण झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने उन्हें लाइब्रेरी की विशेषताओं से अवगत कराया। राज्यपाल ने रांची में बन रही इस विश्वस्तरीय लाइब्रेरी को लेकर अपनी प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में एक आदर्श स्थापित करेगी। रांची सहित पूरे झारखंड के युवाओं के पठन-पाठन और अध्यापन के साथ ही शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में भी यह लाइब्रेरी मिल का पत्थर साबित होगी। अपने निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। निरिक्षण के दौरान संजय सेठ भी राज्यपाल के साथ मौजूद रहे.
संजय सेठ का कहना है कि, मोराबादी में बन रही विश्वस्तरीय लाइब्रेरी ज्ञान का नया केंद्र बनेगी। राजधानी रांची में बन रही 5400 विद्यार्थियों की क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी, शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है।यह लाइब्रेरी सिर्फ किताबों का घर नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए एक समर्पित ज्ञान स्थल होगी।बच्चों के लिए अलग रीडिंग स्पेस।बुजुर्गों के लिए शांत और सुविधाजनक अध्ययन क्षेत्र। योग हॉल से मानसिक और शारीरिक संतुलन। आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल से विचारों का आदान-प्रदान।




