हजारीबाग के नीलांबर-पीतांबर चौक पर स्थापित महान क्रांतिकारी नीलांबर-पीतांबर भोगता की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है।इससे पहले सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया था। पिछले 40 दिनों में यह चौथी घटना है।हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने तत्काल ही जिला प्रशासन से बात कर पूरी जानकारी दी और इस घटना को गंभीरता से लेने को कहा।प्रदीप प्रसाद ने कहा मेरी मांग है की दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा प्रतिमा का पुनर्निर्माण अविलंब कराया जाए।यह हमारी विरासत और शहादत का अपमान है। हम अपने वीर शहीदों का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे।




