हजारीबाग: हवलदार की ह*त्या के बाद आश्रित परिजनों को प्रदान की जाएगी सरकारी नौकरी,लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए

0
hemant soren

Hazaribag Police में हवलदार के पद पर कार्यरत चौहान हेम्ब्रम की कर्तव्य के दौरान 12 अगस्त 2024 को एक अपराधी द्वारा ह*त्या कर दी गई थी। आज दिवगंत के परिजनों ने मुख्यमंत्री Hemant Soren से मुलाकात की.मुख्यमंत्री ने हवलदार के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। राज्य सरकार की ओर से आश्रित परिजनों को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हजारीबाग जिला बल के हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम की पत्नी श्रीमती जोमोती देवी, पुत्र श्री महेश हेम्ब्रम तथा पुत्री सुश्री स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को प्रति संवेदना जतायी तथा उनका ढांढस बंधाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here