रांची:झारखंड डीफ क्रिकेट टीम ने नेपाल डीफ क्रिकेट टीम को टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए हराया।रांची में आयोजित इस श्रृंखला की खिताबी जीत के बाद झारखण्ड डेफ(बधिर)क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एवं भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत से मुलाकात की.इस अवसर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने धनबाद में आयोजित डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नेपाल को पराजित कर खिताब जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।गुरुवार को झारखंड बधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के एक शिष्टमंडल ने लोक भवन मुलाकात की.
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”भारतीय डेफ क्रिकेट टीम में झारखंड के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करना पूरे राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात है। खिलाड़ियों ने अपने समर्पण, अनुशासन और प्रतिभा से यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने कोई बाधा बड़ी नहीं होती।राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं, जोहार।”




