गुरुनानक देव (gurunanak dev ) जी का जीवन मानवता के लिए वरदान-इकबाल सिंह लालपुरा

0

श्री गुरुनानक देव ( gurunanak dev ) जी महाराज के जीवन पर प्रकाशन विभाग सूचना और प्रकाशन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रकाशित श्री गुरविंदर सिंह सेठी के द्वारा लिखी पुस्तक..गुरु नानक जीवन और संदेश का विमोचन आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय *अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह लालपुरा ने किया।

इक़बाल सिंह लालपुरा ने कहा के श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 553 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर उनके जीवन पर लिखी किताब का विमोचन करके मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। गुरुनानक देव जी ने समानता के अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष किया उन्होंने भेदभाव को समाज से मिटाने में अहम भूमिका निभाई है।उनके जीवन पर बारीकी से अध्ययन करके ये किताब लिखी गई है।उनके विचारों को जन जन तक पहुंचा कर ही मानवता का कल्याण संभव है।गुरुनानक देव ( gurunanak dev )जी समाज मे फैली हर कुरीतियों के विरूद्ध संघर्ष किया और लोगों को सत्य की राह दिखाई उनके संदेशों और वाणी का व्यापक प्रचार और प्रसार की जरूरत है।

गुरु नानक जीवन और संदेश पुस्तक के लेखक गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा के इस पुस्तक के माध्यम से गुरुनानक देव ( gurunanak dev ) जी महाराज के पूरे जीवनकाल को सरल शब्दों में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। गुरुनानक देव जी की जीवन के अनेक पहलुओं को किताब में समाहित किया गया है।इस अवसर पर अजयवीर सिंह लालपुरा, न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन, अध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग जपप्रीत सिंह नाभा, संजीव कुमार पटियाला, जसपाल सिंह पूर्व कुलपति पंजाबी यूनिवर्सिटी,हरमीत सिंह कालका प्रधान दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, ज्ञानी रंजीत सिंह बंगला साहिब गुरुद्वारा,,बलजीत सिंह दादूवाल पूर्व प्रधान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, भी उपस्थित थे l

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here