winner of the fashion show : रांची। पीएसएम इवेंट्स के तत्वाधान में होटल ब्लू शिवालिक, रांची में फैशन का आयोजन किया गया जिसमे मिस्टर और मिसेज ग्लैमर इंडिया का चयन किया जाना था। आठ नवम्बर, को रांची के होटल ब्लू शिवालिक में इस फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें पुरूष, महिला एवं बच्चों ने प्रतिभाग लिया। शो में आयोजित प्रतियोगिताओ के आधार पर जजों द्वारा विजेता का नाम घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता मे पुरुष मॉडल में विजेता आदित्य कुमार रहे। वहीं प्रथम रनरअप शाहिद आलम तथा द्वितीय रनरअप मो. असफहान को चुना गया। वहीं महिला वर्ग में महिला माॅडल विजेता समीक्षा भरद्वाज को घोषित किया गया। इस वर्ग में, प्रथम रनरअप चन्द्र शर्मा एवं द्वितीय रनरअप मानसी कुमारी रही।
बच्चों में ये रहे विजेता
winner of the fashion show : मेल माडॅल के रूप में विजेता पीयूष कुमार राम तथा प्रथम रनरअप उमर फारूक जबकि द्वितीय रनरअप अदैयान ओजस चुने गए। फीमेल माॅडल के रूप में जेसिका कोरल खालको विजेता रही जबकि प्रथम रनरअप उमैजा फातिमा और द्वितीय रनरअप समृद्धि त्रिवेदी हुई। फैशन शो के जज डा. आरिफ नासीर, किरण मिश्रा और परवेज आलम थे। फैशन शो का सफल आयोजन में इनका रहा योगदान
फैशन शो को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में आसिफ .अरसद खान, शहबाज आदिल, परवेज आलम, निहारिका आनन्द, अंकित कुमार और शाहरूख बेलाल का सराहनीय सहयोग रहा।
