सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से जुड़े एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि नई गुप्त सूचना के मुताबिक कई ‘अर्बन माओवादी’ ( arban maovadi ) और उनके समर्थक कई शहरों में सक्रिय हैं और भूमिगत विद्रोहियों को सहायता उपलब्ध करा रहे हैं.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों से ऐसे ‘अर्बन नक्सल’ और उनके समर्थकों की पहचान करने और उन पर कार्रवाई करने को कहा है.’अधिकारी ने कहा, ‘इस तरह के संगठन एनजीओ और नागरिक अधिकार संगठनों की आड़ में काम करते हैं और जंगलों में सशस्त्र संघर्षों को सहायता प्रदान करते हैं. वे शिक्षित युवाओं को आंदोलन के समर्थकों के रूप में भर्ती करते हैं और विचारकों की भूमिका निभाते हैं.’एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ‘सुरक्षा एजेंसियों को राज्य पुलिस बलों की मदद से माओवादी रणनीतिकारों और समर्थकों के खिलाफ समन्वित अभियान शुरू करने के लिए कहा गया है.’



