गुमला: मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने के मामले में VHP और बजरंग दल द्वारा 23 अगस्त को गुमला बंद का आह्वान, आरोपी गिरफ्तार

0

VHP और बजरंग दल द्वारा 23 अगस्त को गुमला बंद का आह्वान किया गया है.शिव मंदिर परिसर में मांस का टुकड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई नहीं किये जाने से नाराज विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने 23 अगस्त को गुमला जिला बंद बुलाया है.मामले को लेकर टोटो के निकटतम थाना घाघरा, सिसई, गुमला व टोटो में जिला पुलिस बल व रैपिड एक्शन फोर्स के संयुक्त तत्वाधान में फ्लैग मार्च निकाला गया. लेकिन पुलिस ने मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने वाले ‘राजदीप कुमार ठाकुर’ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है.पहले भी उसने मंदिर की मूर्ति तोड़कर माहौल खराब करने की कोशिश की थी, लेकिन तब पुजारी ने उसे पकड़ लिया था.लेकिन अब झारखंड के गुमला जिले के टोटो के शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंकने और माहौल खराब करने के आरोप में राजदीप कुमार ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।राजदीप कुमार उर्फ गोलू ने 14 अगस्त को शिव मंदिर में मांस का टुकड़़ा फेंक दिया था.जिसके बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here