गुमला: हाथी ने 2 को पटककर ले ली जान,3 घायल

0
elephant

झारखण्ड : गुमला जिले के पालकोट प्रखंड के बरडीह और देवगांव चापाटोली गांव में हाथी ने दो लोगों को पटककर जान ले ली , जबकि तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया है. हाथी के हमले से देवगांव चापाटोली निवासी ख्रीस्टोफर एक्का (60) और तेतरटोली निवासी हेमावती देवी (40) की मौत हो गई, जबकि बारडीह निवासी इमिल बा (55), उसकी पत्नी क्लारा बा (45) और देवगांव चापाटोली निवासी अजय मिंज (40) घायल हो गए हैं.मामले की सूचना पर अपने सहयोगी वन कर्मियों से पालकोट वनपाल कृष्णा महतो ने सभी घायलों के इलाज के लिए 5-5 हजार रुपये अस्पताल भिजवाया हैं. वनरक्षी संदीप कुमार ने बताया कि अभी हाथी डहुपानी गांव के जंगल की तरफ चला गया है. हाथी सबसे पहले खूंटी से गुमला जिले तपकरा पंचायत के बरडीह गांव में आया जहां हाथी ने महुआ चुन रहे इमिल बा और उसकी पत्नी क्लारा बा पर हमला कर दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here