सोमवारी के दिन अज्ञात लोगों ने झारखंड के गुमला जिले के टोटो के शिव मंदिर में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंक दिया है।इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।घटना के बाद हिंदू लोगों में भारी आक्रोश है। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने गुमला-लोहरदगा मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस और हेमंत सरकार के खिलाफजमकर नारेबाजी की।सूचना मिलने पर गुमला पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले को शांत किया .पुलिस ने सुरक्षा सख्त कर दिया है।पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।



