रांची: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक प्रभात कुमार समेत 17 पुलिस पदाधिकारियों और सिपाहियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए मेडल से सम्मानित किया जायेगा.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस आशय की अधिसूचना जारी की.जारी अधिसूचना के मुताबिक, झारखंड पुलिस के छह पुलिस अधिकारियों-जवानों को वीरता के लिए जबकि 11 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिया जा रहा है.वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वाले इन छह पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में इंस्पेक्टर मनोज कुमार, दो सब-इंस्पेक्टर, शैलेन्द्र कुमार सिंह और कुंदन कुमार एसआई, दो सहायक सब-इंस्पेक्टर, जितेंद्र कुमार और सुधीर कुमार एएसआई और एक कांस्टेबल नितेश कुमार सिंह शामिल हैं।सराहनीय सेवा के लिए जिन 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक मिलेगा उनमें आईजी (प्रोविजन) प्रभात कुमार, हवलदार जीतलाल नायक, सिपाही, हेमंत कुमार बैठा, हवलदार नजीर हुसैन, अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, हवलदार जलहा उराँव, सिपाही रवीन्द्र कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मनोरंजन कुमार सिंह, एसटीएफ के सिपाही राजू सिंह छेत्री और सचिन सुब्बा के अलावा एसटीएफ के हवलदार सिकंदर राय शामिल हैं।



