पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के द्वारा आज दिनांक 12.03.23 को समय 12:30 बजे अप0 में वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय स्थित, सभागार में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त अपराध गोष्टी में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक /पु0नि0 एवं थाना/ओ0पी0, प्रभारी उपस्थित हुए ।
गोष्टी के प्रारंभ में G-20 का बैठक, होली एवं शबे बरात को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया जिसके लिए सभी को धन्यवाद दिया गया, साथ ही आगामी सरहुल, रामनवमी पर्व एवं विधानसभा सत्र को देखते हुए ग्रामीण थाना क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थान बदल-बदल कर एंटी क्राइम चेकिंग करने तथा अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी- बारी सभी थाना प्रभारी से की गई। साथ ही आगामी माह के लिए अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिए गए:- अपराध नियंत्रण में—–::
पिछले 02 वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन, संपत्तिमूलक कांडों के उद्भेदन, जुआ/ शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी, C.C.T.N.S-IIF 2 FORM को समय पर अपलोड करने—–अनुसंधान नियंत्रण में यू0डी0 कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक करवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
गोष्टी के उपरांत वैसे पुलिस पदाधिकारी जिन्होंने फरवरी माह में विशेष कांडों के उद्भेदन में महत्वपूर्ण निभाने वाले निम्नांकित पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी 1.अजय कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू, 2.पु०नि० राय सौमित्र पंकज भूषण थाना प्रभारी बुंडू, 3.रजत मणिक बाखला, पुलिस उपाधीक्षक बेड़ो, 4.पु०नि० अरुण कुमार बेड़ो अंचल, 5.पु०अ०नि० रजनी रंजन थाना प्रभारी इटकी, 6.अनिमेष नैथानी, पुलिस उपाधीक्षक खलारी, 7.पु०नि० अवधेश ठाकुर मांडर अंचल, 8.पु०अ०नि० विनय यादव थाना प्रभारी मांडर, 09.पु०नि० राजीव कुमार सिंह थाना प्रभारी ओरमांझी, 10.पु०अ०नि० सूर्य प्रताप सिंह ओरमांझी थाना, 11.पु०अ०नि० विष्णु कांत थाना प्रभारी दशमफॉल, 12.पु०अ०नि० सुखदेव कुमार साहा ओ०पी० प्रभारी खरसीदाग, 13.पु०अ०नि० रामरेखा पासवान 14.ओ०पी० प्रभारी राहे एवं 15पु०अ०नि० रंजय कुमार थाना प्रभारी चान्हो रांची को प्रशस्ति पत्र के साथ डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया।



