रांची। लापुंग थाना क्षेत्र के पोला गांव में पोते ने दादा की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सावना उरांव के रूप में हुई है।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। वहीं पोते को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पोते की उम्र 17 साल बताई जा रही है। लापुंग थाना प्रभारी ने बताया कि दादा शराब के नशे में मां को गाली देते थे। गुरुवार रात को भी दे रहे थे। इसी दौरान बीच में पोता भी आ गया। बात इतनी बढ़ी की दादा हथौड़ी लेकर मां की तरफ बढ़े। इतने में पोते ने दादा के हाथ से हथौड़ी लेकर उन पर वार कर दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
दादा-पोते में अक्सर होती थी लड़ाई
पुलिस ने बताया कि शुरुआती तफ्तीश में यह बात निकल कर सामने आई है कि सावना उरांव अक्सर शराब पीकर घर आते थे। इसके कारण दादा-पोते और परिवार के बीच अक्सर अन-बन होते रहती थी। हर बार आरोपी के पिता बीच-बचाव कर के मामला शांत करा देते थे। लेकिन गुरुवार को पिता घर से बाहर थे। हत्या का एक बड़ा कारण इसे भी माना जा रहा है।
पिता करते हैं खेती, पढ़ाई छोड़ दिया है आरोपी
आरोपी के पिता गांव में ही खेती और दिहाड़ी मजदूरी का काम करता हैं। वही आरोपी बहुत पहले पढ़ाई छोड़ दिया है और घर में रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जारी है।



