राष्ट्रपति मुर्मु को सम्मान पूर्वक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विदा किया

0

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को सम्मान पूर्वक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विदा किया।राज्यपाल ने ट्वीट किया ”झारखंड की प्यारी जनता हमारी परम आदरणीय माननीय राष्ट्रपति मैडम को अपना मानती है।झारखंड की महान भूमि के तीन दिवसीय बेहद उपयोगी दौरे के बाद भारत की हमारी परम आदरणीय माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आज रांची से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।”वहीं सीएम ने कहा ”धन्यवाद, आभार और जोहार माननीय राष्ट्रपति परम आदरणीय द्रौपदी मुर्मु जी।झारखण्ड की आपकी इस यात्रा से संपूर्ण राज्यवासियों में ऊर्जा का संचार हुआ है। आपका मार्गदर्शन हमें हमेशा ऐसे ही मिलता रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here