सीएम हेमंत सोरेन : लगभग 300-400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा डिजिटल स्किल यूनिवर्सिटी ताकि कम पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा सके

0

गुरुवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की मुख्य उपस्थिति में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची (IIIT-Ranchi) में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन के साथ सीएम हेमंत सोरेन भी हुए।सीएम ने कहा झारखण्ड में वर्षों से, विशेषकर खनिज संपदाओं के क्षेत्र में देश के बड़े-बड़े उद्योग लगे। चाहे वो हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन हो, बोकारो स्टील प्लांट, टाटा स्टील प्लांट हो, बिरला एल्युमीनियम या कोल इंडिया जैसे संस्थान। और इस वजह से यहां राज्य और राज्य के बाहर से बड़े पैमाने पर लोगों का आना जाना रहा है। इसी बीच यहाँ शिक्षा के क्षेत्र में भी विस्तार हुआ जिसमें ISM, BIT Mesra, BIT Sindri, IIM, XLRI, XISS और NIT जैसे संस्थान खुले। उसी कड़ी में रांची में IIIT भी खुला। और झारखण्ड तथा अन्य बच्चों ने शिक्षा के क्षेत्र में भी देश-विदेश में अपनी अलग-अलग पहचान बनायी।आज टेक्नॉलजी का समय है। और कम्पटीशन सिर्फ पढ़ाई के क्षेत्र में ही नहीं, हर क्षेत्र में हैं। उसी तरह से व्यवस्थाएँ भी बनती रहती हैं। आज आप सभी छात्र-छात्राओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा इस संस्था से प्राप्त हुई है। यहाँ से प्राप्त की गयी शिक्षा आपके लिए मील का पत्थर हो, यही मेरी शुभकामना है।अभी हाल में हमने राज्य के अंदर डिजिटल स्किल यूनिवर्सिटी खोलने की परिकल्पना की है। जो लगभग 300-400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा और जहां थोड़ा कम पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जाएगी। आज इस शुभ अवसर पर आप सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और संस्थान के शिक्षकों को पुनः अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here