झारखण्ड राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन किया।राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और सीएम हेमंत सोरेन ने डोरंडा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।सीएम ने कहा बाबा साहेब ने देश को ऐसा संविधान दिया जहां हर वर्ग, हर समाज, चाहे वो अमीर हो या गरीब – एक दूसरे को सम्मान देता है।आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का दिन है। बाबा साहेब हम सभी के लिए गौरव के प्रतीक हैं।जय भीम!जय झारखण्ड!



