21 नवंबर से 15 दिसंबर तक पूरे राज्य में ”सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन

0
hemant soren

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रारंभ किया गया “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम दिनांक 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा।इस अवधि में आपके सेवक, आपके जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक पदाधिकारी सीधे आपके द्वार पर उपस्थित रहेंगे, ताकि आपकी समस्याओं को मौके पर ही सुना जाए और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।इन शिविरों में सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने हेतु विशेष व्यवस्था की जायेगी।

विगत वर्ष राज्य सरकार द्वारा “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर आम ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने तथा जॉचोपरांत उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ स्थल पर ही लाभार्थी को उपलब्ध कराने की उस पहल को अपार सफलता मिली थी। इस कार्यक्रम की सराहना न सिर्फ राज्य में हुई बल्कि राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों, सोशल मीडिया आदि पर भी इसकी प्रशंसा की गई एवं इस कार्यक्रम को अत्यधिक जनोपयोगी बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here