स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया स्पेशल डूडल

0

Googleदेश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में गूगल भी शामिल हो गया है। सर्च इंजन गूगल एक बेहद खास डूडल बनाकर भारत की आजादी की सालगिरह का जश्न मना रहा है। गूगल ने स्वतंत्रता दिवस के डूडल में भारतीय संगीत की विविधता को दिखाया है। मुंबई के आर्टिस्ट सचिन घानेकर द्वारा डिजाइन किए गए इस डूडल में तुतारी, शहनाई, ढोल, वीणा, सारंगी और बांसुरी को दिखाया गया है। गूगल ने इन वाद्य यंत्रों से भारतीय संगीत की 6000 साल से भी ज्यादा पुरानी और समृद्ध विरासत को दर्शाया है।  डूडल पर क्लिक करने पर ‘India Independence Day’ से जुड़े सर्च रिजल्ट खुल रहे हैं।15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसी दिन की याद में हर साल हिन्दुस्तान में 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष को याद करने का भी दिन है। इसी दिन हमारे वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी।हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे। हालांकि इस बार जश्न-ए-आजादी का कार्यक्रम कोरोना महामारी के चलते कुछ बदला बदला सा होगा। हर साल की तुलना में मेहमान कम होंगे ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। सुरक्षा में तैनात पुलिस और सुरक्षाबल पीपीई किट में होंगे। Ranjana pandey