गिरिडीह :गिरिडीह SP को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पशु तस्करी के खिलाफ छापामारी में दो पशु तस्करों को गिरफ़्तार करते हुए पशुओं से लदा एक कंटेनर भी जब्त किया है.कंटेनर में कुल 45 पशु बरामद किए हैं जिनमें 37 गाय एवं 08 बैल हैं.पशुओं को कंटेनर में बिहार से बंगाल ले जाया जा रहा था. जिसकी गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापामारी के क्रम में दोनों पशुओं को गिरफ़्तार किया और मौके से पशुओं से लदे कंटेनर को भी बरामद कर लिया.



