रांची : मकर संक्रांति के अवसर पर ओटीसी ग्राउंड में नमो पतंग उत्सव का आयोजन हुआ। इसके आयोजन का यह 16वां वर्ष है। कार्यक्रम में शामिल होने आए बच्चों के बीच सांसद संजय सेठ ने पतंग का वितरण किया। पतंग उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पतंग उत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह रहता है।इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने आए बुजुर्गों, सफाई दूतों और जरूरतमंदों के बीच संजय सेठ ने कंबल का भी वितरण किया। इस पर्व को लेकर संजय सेठ ने सबके बीच चूड़ा और गुड़ वितरित कर, मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दिया।



