गिरिडीह :झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में टुंडी में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में शामिल हुई कल्पना सोरेन

0
kalpana soren

आज गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से INDIA गठबंधन के झामुमो से प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो जी के पक्ष में टुंडी में गांडेय से झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन आयोजित चुनावी कार्यक्रम में शामिल हुई।भाजपा-आजसू के लोगों ने कभी भी झारखण्डी हक-अधिकार के लिए आवाज नहीं उठायी। यह तो वो लोग हैं जो 1985 जैसी नीति बनाते हैं और उस नीति की खुशी पर मिठाई बांटने का काम करते हैं। इन्होंने राज्य के स्कूलों में बड़ा-बड़ा ताला लगाने का भी काम किया था, जिससे कि झारखण्ड आगे न बढ़ पाए। झारखण्ड को सुनियोजित ढंग से पिछड़ा बनाने का षड्यंत्र करते रहे हैं यह लोग। और तो और इन्होंने कभी भी झारखण्ड के हक-अधिकारों की आवाज सदन में नहीं उठायी।हेमन्त जी ने लोगों को हक-अधिकार देना शुरू किया, लाखों लोगों को योजनाओं से जोड़ा, यही भाजपा-आजसू वालों को बर्दाश्त नहीं हुआ। और उन्हें षड्यंत्रपूर्वक जेल में बंद कर दिया।इन्हें पता नहीं है कि झारखण्ड का बेटा, इस मिट्टी का बेटा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का बेटा, हेमन्त जी हमारे साथ हैं तो झारखण्डवासियों का हक-अधिकार कोई छीन नहीं सकता। हेमन्त जी आज जेल में अपने झारखण्डवासियों के लिए ही लड़ाई लड़ रहे हैं।आज हमारा लोकतंत्र खतरे में हैं। हमारा संविधान खतरे में है। बाबा साहेब ने शोषित, वंचित समाज के लोगों को अधिकार देने के लिए देश को संविधान दिया। आज भाजपा के लोग कहते हैं हमें ज्यादा से ज्यादा सीटें दीजिए, हम संविधान बदल देंगे। संविधान को बदलने की सोच रखने वाली भाजपा को झारखण्ड की जनता द्वारा करारा जवाब दिया जा रहा है।आप सभी से आग्रह है इन तानाशाही ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दें और ऐसे नेता को दिल्ली पहुंचाए जो झारखण्ड और गिरिडीह की मांग सदन में रख सके। आगामी 25 मई को गिरिडीह लोकसभा के चुनाव में 3 नंबर पर तीर-धनुष का बटन दबाकर आदरणीय मथुरा महतो जी को प्रचंड बहुमत से जीताने का काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here