आज गांडेय से झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन धनबाद लोकसभा से INDIA गठबंधन की कांग्रेस से प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में आयोजित चुनावी सभाओं में शामिल हुई।कल्पना सोरेन ने कहा भाजपा ने 20 वर्षों तक झारखण्ड को सुनियोजित ढंग से लूटने का काम किया, लोगों को योजनाओं से दूर करने का काम किया। आपके पास अगर भाजपा-आजसू वाले पेंशन की बात लेकर आएंगे कि उन्होंने दिया, उनसे बोल दीजिएगा कि पेंशन उन्होंने नहीं, आपके बेटे और भाई हेमन्त जी ने दिया। बचपन में हेमन्त जी ने अपनी मां को संघर्ष करते हुए देखा था, उन्होंने पता था कि महिलाओं को क्या संघर्ष होता है। इसलिए यह हेमन्त जी की संवेदनशीलता ही थी कि जरूरतमंद माताओं-बहनों के लिए पेंशन की उम्र 60 से घटाकर 50 वर्ष कर दिया। हेमन्त जी ने बुजुर्गों और माताओं-बहनों को पेंशन का मान-सम्मान देने का काम किया।भाजपा को झारखण्ड से इतनी चिढ़ है कि यह राज्य के आवास का पैसा भाजपा शासित राज्यों को दे देते हैं। हेमन्त जी ने राज्य के 20 लाख परिवारों को अबुआ आवास योजना से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य शुरू किया। यह वही हेमन्त सोरेन जी हैं जिन्होंने 2 कमरों के आवास की जगह 3 कमरों का आवास देने की प्रक्रिया शुरू की। पूर्व की डबल इंजन भाजपा सरकार ने राज्य में 11 लाख राशन कार्ड निरस्त किये, जबकि हेमन्त जी ने 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड से जोड़ा।हेमन्त जी ने राज्य के गरीब-गुरुबा के बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा के लिए CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोला। आदरणीय स्व बिनोद बिहारी महतो जी कहते थे कि लड़ना है तो पढ़ना सीखो, लेकिन भाजपा की पूर्व सरकार ने राज्य के हजारों स्कूलों में ताला लगाने का काम किया। भाजपा को डर था कि अगर झारखण्डवासी पढ़-लिख जाएगा तो अपना हक-अधिकार मांगेगा। भाजपा ने राज्यवासियों को हमेशा दबाने की सोच के साथ काम किया। यह लोग हम लोगों को कीड़ा समझते हैं, इन्हें लगता है कि हम लोगों को कुचल कर निकल जायेंगे। मगर इन्हें यह नहीं पता कि यह एक क्रांतिकारी भूमि है, यहां के लोग सिर झुकाना नहीं, लड़ना पसंद करते हैं।इस बार का चुनाव तानाशाही ताकतों के खिलाफ जनता लड़ रही है। यह जनता-जनार्दन वक्त आने पर तानाशाही ताकतों का तख्ता भी पलट देती है। इसलिए आप सभी से आग्रह है आपके हक-अधिकार की आवाज के लिए यहां से INDIA गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह जी को 1 नंबर पर हाथ छाप का बटन दबाकर भारी से भारी मतों से विजयी बनायें।




