आज दिनांक 19/05/2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक,राँची सभागार कक्ष में लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण (दिनांक 25/05/24) के राँची लोकसभा क्षेत्र का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक,राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण के सहित जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं नक्सल प्रभावित थानो के थाना प्रभारी के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा एवं चुनाव से संबंधित सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।




