गिरिडीह: जमुआ सियाटांड़ निवासी सुलेखा कुमारी और पति शिवांग कुमार के 8 माह का बच्चा जो अपने परिजनों के साथ छत पर सो रहा था देर रात को अचानक गायब हो गया। परिवार वालों को बच्चा चोरी होने का अंदेशा था रात से ही बच्चे की खोजबीन की जा रही थी लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। दरिंदगी की तो हद तब पार हो गई जब उस मासूम बच्चे का मृत शव गांव के पास एक कुएं से बरामद किया गया। मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई हेतु मंत्री चम्पाई सोरेन ने निर्देश जारी करते हुए कहा ”ओह, बेहद दुःखद घटना… ईश्वर उस मासूम बच्चे की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।@JharkhandPolice @GiridihPolice इस मामले का संज्ञान लेकर, जांचोपरांत, संलिप्त अपराधियों के खिलाफ न्यायोचित कार्यवाई करें।” गिरिडीह पुलिस ने बताया ”बच्चे के गायब अथवा चोरी होने की सूचना तथा लिखित आवेदन पर बच्चे के शव को कुएं से बरामद किया गया। मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।”



